BWF World Tour Finals : मोमोता, शी युकी, 'मिनियन्स' जैसे शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी टॉप 8 सूची में नहीं. कारण बेहद दिलचस्प

हर साल के अन्त में होने वाले BWF की सबसे बड़ी इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्वांगझू (चीन) प्रस्तावित था। परन्तु कोरोना महामारी के कारण इसे पिछले साल से स्थगित करके इस वर्ष थाइलैंड में निरधारित कर दिया गया।


डेढ मिलियन डॉलर इनामी राशि वाली World Tour Finals मुकाबला 27 जनवरी से थाइलैंड के बैंकॉक शहर के इम्पैक्ट एरिना में होना है। इसमें प्रतियोगिता के हर वर्ग में विश्व के सबसे बेहतरीन आठ एकल एवं युगल जोड़ी भाग लेंगे।
पुरुषों के एकल मुकाबले में विक्टर एक्सेलसेन(डेनमार्क), चौ टिएन चेन(चीनी ताइपेई),एंटोनी सिनिसुका गिंटिंग(इंडोनेशिया), एंडर्स एंटोनसेन(डेनमार्क) और किदांबी श्रीकांत(भारत) जैैसे प्रमुख खिलाड़ी  भाग लेंगे। 


वहीँ महिला एकल प्रतिस्पर्धा में कैरोलिना मरीन (स्पेन), ताई ज़ू यिंग (चीनी ताइपेई), इंतानोन रत्नाचोक (थाईलैंड) एवं पी. वी. सिन्धु (भारत) प्रमुख दावेदार हैं।  पुरुषों के युगल  वर्ग में मुहम्मद एहसान /हेन्द्रा सेतिआवन (इंडोनेसिया), मार्कस एलिस /क्रिस लैंग्रिज (इंग्लैंड), एवं आरोन चिआ /सोह वूई यिक (मलेशिया) चुनौती पेश करेंगे। 

कैसे होता है BWF World Tour Finals  के लिए चयन 

हर वर्ष दिसंबर माह में यह प्रतियोगिता सामान्य रूप से आयोजित की जाती है। उसी साल होने वाले वर्ल्ड टूर प्रतियोगिता में सबसे अधिक अंक पाने वाले हर वर्ग के श्रेष्ठ आठ खिलाड़ियों को इस आयोजन में भाग लेने का मौका मिलता है। बैंकॉक में आयोजित वाली यह BWF World Tour Finals का तीसरा संसकरण है। इससे पहले दो बार यह प्रतियोगिता ग्वांगझू (चीन) में हो चुका है।


BWF रैंकिंग सामिल में बहुत सारे शीर्ष खिलाड़ी क्यों नहीं चयनित?

सामान्य BWF रैंकिंग पिछले 52 सप्ताह में खेले गए टूर्नामेंट में अर्जित कुल प्वाइंट्स के आधार पर बनता है। जबकि BWF World Tour के लिए रैंकिंग उसी वर्ष खेले गए प्रतियोगिताओं के आधार पर बनता है। चुंकि World Tour Finals दिसंबर में होना था, इसलिए पिछले साल 1 जनवरी के बाद हुए टूर्नामेंट्स को रैंकिंग के लिए इस्तेमाल किया गया।
पुरूष एकल में वर्ल्ड चैंपियन केन्टो मोमोता और ऑलम्पिक चैंपियन चेन लोंग BWF रैंकिंग के शीर्ष आठ में तो है किन्तु World Tour रैंकिंग में जगह नहीं हासिल कर पाए।
उस प्रकार महिला एकल मे चीन की चेन यु फेई और ही बिंग जियो, जापान की अकाने यामागुची World Tour रैंकिंग में जगह नहीं बना पायी।

World Tour रैंकिंग में शीर्ष आठ सूची से बाहर के खिलाड़ी भी सामिल. ऐसा कैसे सम्भव हुआ?

BWF के द्वारा 26 जनवरी को World Tour Ranking जारी किया गया जिसमे इन्डोनेशिया के एन्टोनी सिनिसूका गिंटिंग पुरूष एकल में 11वें स्थान पर थे, भारत की पी. वी. सिंधु महिला एकल में 10वें स्थान पर थी, रशिया की एवजिनया 9वे स्थान पर थी। ऐसा क्यों?

इसके तीन प्रमुख कारण निकल कर आए हैं :-
1. बैडमिंटन के पावर हाउस माने जाने वाले दो देश जापान और चीन के खिलाड़ियों का एशियन लेग के पिछले दो टूर्नामेंट में कोरोना संक्रमण का भय एवं संक्रमित होने के कारण भाग ना लेना जिसके कारण टॉप 8 की सूची से बाहर के खिलाड़ियों का चयन हुआ।
2. BWF World Tour Finals में चयनित होने के लिए एक नियम यह है कि एक देश से एक वर्ग में अधिकतम दो प्रतिभागियों का चयन हो सकता है।

BWF World Tour Finals से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य

1. BWF वर्ल्ड टूर फाइनल के इतिहास में चीन सबसे अधिक 6 ख़िताब अपने नाम किया है। जबकि भारत की तरफ से पी. वी. सिंधु ने एकलौता महिला एकल का ख़िताब अपने नाम  है। 
2. रूस की एव्गेनिया कोसेट्स्काया महिला एकल स्पर्धा में स्थान पक्का करने वाली पहली रुसी खिलाड़ी है। 




Post a Comment

0 Comments